OMG..बॅालीवुड की इतनी बड़ी फिल्म में ..हॅालीवुड का हीरो..आखिर क्यों..

निर्देशक शेखर कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट दोबारा चर्चा में आ गई है। वह इस फिल्म मे अब सुशांत सिंह राजपूत की जगह दो हॅालीवुड एक्टर को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

By Prachi Dixit

ऑस्कर विजेता फिल्म एलिजाबेथ के निर्देशक शेखर कपूर तकरीबन पांच साल से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पानी को लेकर लंबी प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है। लेकिन वह लंबे समय से अपनी इस फिल्म के लिए निर्माता की तलाश कर रहे थे।

बीच में यह खबर आयी थी कि वह फिल्म आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज के साथ मिलकर तैयार करने का मन बना चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने इसके लिए साफ तौर पर मना कर दिया है। साथ ही यह भी खबर है कि वह अपने इस फिल्म में हॅालीवुड के एक्टर को कास्ट करेंगे।

खुद शेखर कपूर इस बारे में बताते हैं कि जी हां,अब मैं इस फिल्म का काम आदित्य चोपड़ा के साथ आगे नहीं बढ़ा रहा हूं। पानी को लेकर हम दोनों की राय एक दूसरे बेहद अलग है। हमारी विचारधारा भी एक दूसरे से भिन्न है।

Shekhar Kapoor

गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर ने मिलकर इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर मुहर लगाई थी। आदित्य के इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाने के बाद अब दोबारा से सुशांत की कास्टिंग पर सवाल उठने लगे हैं। सुशांत पानी में अपने किरदार की तैयारी लंबे समय से कर रहे हैं।

दरअसल बिग बजट होने के कारण निर्माताओं की खोज करने में शेखर को इतना लंबा समय लग रहा है। बॅालीवुड के लिए यह कोई नई बात नहीं है, ऐसी कई बेहतरीन फिल्में और भी हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X