बाप बेटे दोनो बनना चाहते हैं दीपिका के हीरो
शेखर सुमन ने अपनी जबरदस्त बाडी बना ली है और वे भी शाहरुख की तुलना में कम नहीं हैं, लेकिन उनके 19 वर्षीय बेटे अध्यायन की कद काठी को देखकर कोई यह अंदाज नहीं लगा सकता कि दोनो बाप बेटे ही होंगे. यही वजह है कि शेखर सुमन को एक फिल्म में अपने ही बेटे अध्यायन के बाप की बजाय उसके भाई की भूमिका मिली है. फिल्म में दोनो बाप बेटे भाई बनने से खुश हैं. अध्यायन के कहा कि उनके पिता बहुत ही बेहतरीन अभिनय करते हैं और उन्होंने कभी भी नही सोचा था कि उन्हें इस छोटी उम्र में शेखू के साथ फिल्म करने को मिलेगी और वह भी भाई की भूमिका में. वे अपने पिता शेखर सुमन को शेखू कहकर बुलाते हैं.
शेखर सुमन ने भी कहा कि वे अपने बेटे को दोस्त की तरह मानते हैं. मजे की बात यह है कि दोनो पार्टी में साथ साथ जाते हैं, दोनो की पसंद भी एक जैसी है, यहां तक कि वे अपने अपने मोबाइल में कालर ट्यून भी एक जैसी लगाते हैं. वे एक जैसा संगीत और गाने भी पसंद करते हैं. सबसे बडी बात यह है कि बाप बेटे दोनो एक हीरोइन दीपिका पादुकोन के दीवाने हो रखे हैं और दोनो बाप बेटे फिल्म में दीपिका के हीरो बनने के ख्वाहिशमंद हैं, अब भगवान ही बचाये दीपिका को इन दोनो बाप बेटे की जोडी से...


Click it and Unblock the Notifications