#ShehzadaAaRahaHai: सोशल मीडिया पर दिखा कार्तिक आर्यन का जलवा, शहजादा के ट्रेलर से पहले हुए ट्रेंड
#ShehzadaAaRahaHai trends as Kartik Aaryan fans flood social media with excitement for Shehzada trailer!

Shehzada Aa Raha Hai: जबसे कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'शहजादा' का पहला लुक सामने आया है, इसने युवा सुपरस्टार के फैंस के बीच अलग ही लेवल का उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के टीजर के बाद, अब कार्तिक ने शहजादा का एक सुपर कूल पोस्टर जारी किया है, साथ ही फैंस को बताया है कि 12 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
ट्रेलर रिलीज की खबर बाहर आने के बाद से ही ट्विटर पर कार्तिक फैंस द्वारा लगातार #ShehzadaAaRahaHai ट्रेंड किया जा रहा है। एक्शन से भरपूर मसाला एंटरटेनर में कार्तिक को देखने को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक के स्वैग से भरे लुक की भी काफी तारीफ हो रही है।
खास बात है कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। बतौर निर्माता ये उनकी पहली फिल्म होगी।
12 जनवरी को मुंबई में ट्रेलर के लॉन्च के बाद, कार्तिक और कृति सेनन 13 जनवरी को पंजाब के जलंधर में लोहड़ी मनाएंगे। इसके अलावा, अभिनेता 14 जनवरी को भारत के सफेद रेगिस्तान, कच्छ में पतंगों का त्योहार मकर संक्रांति सेलिब्रेट करेंगे।
फिल्म प्रमोशन को लेकर कार्तिक कितने उत्साहित रहते हैं, इसकी झलक हम भूल भुलैया 2 के दौरान भी देख चुके हैं। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखा। वहीं, अब शहजादा से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद, अब कार्तिक 2023 में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला फुल-ऑन एक्शन और पारिवारिक मसाला एंटरटेनर दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो, शहजादा के अलावा, कार्तिक के पास 'सत्यप्रेम की कथा' और 'आशिकी 3' है। वो कबीर खान की एर अनटाइटल्ड फिल्म में भी फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











