Shehzada Twitter reactions: कार्तिक आर्यन की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस, सीटी- तालियों से हुआ स्वागत

Shehzada Twitter reactions: कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं फैंस कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। खास बात है कि कार्तिक पहली दफा फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले फैंस ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ इसकी तुलना अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु से कर रहे हैं, वहीं कुछ कार्तिक ने मेहनत की दाद दे रहे हैं। दर्शकों की मानें तो फिल्म मसाला एंटरटेनमेंट है।
शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।
फैमिली फिल्म
शहजादा में एक्शन- रोमांस है, लेकिन यह पारिवारिक मूल्यों को दिखाती है। फैंस का मानना है कि कार्तिक इस तरह की फैमिली फिल्मों के लिए बेस्ट हैं।
कार्तिक की हो रही है तारीफ
शहजादा में कार्तिक के काम की काफी तारीफ हो रही है। फैंस को उनके कॉमेडी के साथ साथ एक्टर का एक्शन अंदाज भी पसंद आ रहा है।
मसाला एंटरटेनर
ऑडियंस के अनुसार, फिल्म मेंएक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और संगीत से लेकर मनोरंजन की खुराक का एक अद्भुत मिश्रण है। 2023 की पहली फैमिली एंटरटेनर !
कॉमिक टाइमिंग
कार्तिक ने अपने करियर में ज्यादातर रोल ऐसे निभाए हैं, जहां उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग दिखाने का भरपूर मौका मिला है.. और ऑडियंस की मानें तो वो इसमें बेस्ट भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











