Shehzada Trailer Troll- बुरी तरह से ट्रोल हुए कार्तिक आर्यन, लोग बोले- अल्लू अर्जुन की तरह..

Recommended Video
कार्तिक आर्यन काफी समय से अपनी फिल्म शहजादा के ट्रेलर को लेकर खबरों का हिस्सा थे और इस वक्त उनका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म कार्तिक आर्यन का बिल्कुल अलग अंदाज आपको दिखने वाला है क्योकि वो पहली बार दमदार एक्शन करते दिख रहे हैँ। फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ आपको एक्शन भी बेहद शानदार नजर आएगा। लेकिन ट्रेलर रिलीज के होने के साथ ही कुछ ऐसा हुआ है जो कि मेकर्स और कार्तिक आर्यन के फैंस को शायद पसंद नहीं आने वाला है।
जी हां, ये ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और इसका कारण है फिल्म का रीमेक होना। गौरतलब है कि शहजादा अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमूलू की आधिकारिक हिंदी भाषा की रीमेक है। इस ट्रेलर में आपको काफी कुछ बिल्कुल हूबहू मिल जाएगा। इसी के कारण एक बार फिर से बॉलीवुड की ये फिल्म ट्रोल की जा रही है।
क्या कह रहे हैं यूजर्स?
एक ने लिखा है, ''साउथ की फिल्मों का रीमेक करके दिखाते हो, कुछ नया नहीं है क्या दिखाने को।'' एक यूजर ने लिखा, ''अल्लू अर्जुन की फिल्म का एक और रीमेक।''
एक ने लिखा है, ''सस्ते वाले अल्लू अर्जुन, बॉडी तो बना लेते पहले।'' जबकि एक का कहना है, ''ऐसी एक्टिंग करनी है तो वरुण धवन को लेते, कार्तिक से भी ओवरएक्टिंग करना दी।''
इस तरह के कमेंट्स लोग कार्तिक आर्यन के ट्रेलर को लेकर कर रहे हैँ। हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म और उनके नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












