Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन- कृति सैनन स्टारर इस ट्रेलर में नेपोटिज्म से लेकर राजामौली तक शामिल!

Shehzada Trailer: रोहित धवन के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की "अला वैकुंठपुरमूलू" की ऑफिशियल हिंदी रीमेक में कार्तिक पहली बार दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। लगभग 3 मिनट के इस वीडियो में आप कार्तिक का स्वैग, वन-लाइनर्स, एक्शन और डायलॉग्स देख सकते हैं।
फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद, कह सकते हैं कि कार्तिक आर्यन साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं। शहजादा के ट्रेलर को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉस देखने मिल रहा है। यहां कार्तिक अपनी पहली की फिल्मों से कुछ अलग अंदाज में नजर आए हैं। वहीं, फिल्म के ट्रेलर में एसएस राजामौली और नेपोटिज्म का संदर्भ भी जोड़ा गया है, जो दिलचस्प है।
खास बात है कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है। शहजादा को भूषण कुमार और अमन गिल के साथ कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूस किया है। पूरे ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म फुल ऑफ एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से भरपूर है.. यानि ऑडियंस को शहजादा से जबरदस्त एंटरटेनमेंट की डोज मिलने वाली हैं।
"शहजादा" का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फ़िल्म में कार्तिक, कृति सेनन के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर भी हैं। फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
बता दें, शहजादा अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। अला वैकुंठपुरमुलु सुपरहिट रही थी। फ़िल्म का कुल कलेक्शन लगभग 160 करोड़ रुपये का है। यह 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। साल 2020 में ही अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक की घोषणा कर दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











