Pathaan की दहाड़ से सहमा Shehzada? बदल गई कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट!

Recommended Video

Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada अब इस Date पर होगी Release,SRK की Pathaan से घबराया शहजादा!

shehzada

कार्तिक आर्यन इस वक्त के ऐसे सितारे हैं जो कि लगातार आगे बढ़ रहे हैं और उनकी फिल्में लोग पसंद करते हैं। इस वक्त अभिनेता फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं और लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फैंस काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे और उनका कहना था कि कार्तिक आर्यन कमाल करने वाले हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो कार्तिक आर्यन के फैंस को निराश करने वाली है।

जी हां, इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा है और इसका कारण है सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान, जो कि इस वक्त थिएटर में ऐसा तहलका मचा रही है जो कि इसके पहले कभी नहीं देखा गया है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने फिल्म में धमाकेदार अभिनय किया है और लोगों के दिलों में घर कर गए हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म शहजादा 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन पठान के तूफान के आगे मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है।

पठान के शो फिलहाल तो नहीं हटने वाले हैं

पठान के शो फिलहाल तो नहीं हटने वाले हैं

इसका कारण ये भी है कि किसी थिएटर या मल्टीप्लेक्स में पठान के शो फिलहाल तो नहीं हटने वाले हैं। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ने वाला था।

क्या है नई रिलीज डेट?

क्या है नई रिलीज डेट?

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के लिए फैंस को अब रिलीज डेट के एक सप्ताह बाद का इंतजार करना पड़ेगा। जी हां, ये फिल्म अब 10 नहीं बल्कि 17 फरवरी को रिलीज होगी। अब ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाका करती है, इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा।

पठान का तूफान

पठान का तूफान

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अब तक आए आंकड़े के अनुसार 543 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जो कि काफी बड़ा नंबर है।

बॉलीवुड फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड

इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा 3 दिन में ही छू लिया था और इसके पहले किसी बॉलीवुड फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड नहीं है।

फिल्म की आधिकारिक रीमेक

फिल्म की आधिकारिक रीमेक

कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की एक फिल्म की आधिकारिक रीमेक है और फैंस का कहना है कि ये कमाल की साबित हो सकती है।

Read more about: shehzada kartik aaryan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X