Video: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने, दोस्ती देख खुश हुए फैंस

Video: सोशल मीडिया पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बिग बॉस एक्ट्रेस शहनाज गिल का बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की दोस्ती देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स खुब प्यार लुटा रहे हैं। कम वक्त में इस वीडियो को बहुत लोग देख चुके हैं।
गुरु रंधावा और शहनाज गिल का वीडियो-
पंजाब इंडस्ट्री के दो मशहूर चेहरे गुरु रंधावा और शहनाज गिल आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खास जगह बना चुके हैं। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की दोस्ती काफी फेमस है।
हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें गुरु शहनाज को पगड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा- 'गुरु नू नाज़ तेरे ते... चालू तेरा नखरा वे'। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन-
शहनाज गिल अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर है, हर कोई उनको काफी पसंद करता है। ऐसे में जब भी शहनाज कुछ पोस्ट करती हैं फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने जो वीडियो पोस्ट किया है उस पर एक फैंस ने रिएक्ट करते हुए कहा- 'आप दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं', वहीं दूसरे ने लिखा- 'क्यूट', एक फैन ने लिखा- 'साथ में अच्छे लग रहे हो'।
शहनाज और गुरु की खास रिश्ता-
शहनाज गिल और गुरु रंधावा का रिश्ता काफी खास है। बता दें कि शहनाज और गुरु ने साथ में सॉन्ग भी किया था जो कि फैंस को काफी पसंद आया था। इन दोनों की गजब की केमिस्ट्री को देखकर हर कोई इन्हें बोलने लगा था कि 'शादी कर लो'। इसके बाद शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा की डेटिंग की अफवाहें म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' में नजर आने के बाद शुरू हुईं थी। परंतु दोनों एक-दूसरे के बस दोस्त ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











