Shehnaaz Gill- बिना मेकअप भी कहर ढाती हैं शहनाज गिल, बीच से वायरल इन तस्वीरों ने किया धमाका!

पंजाब की कैटरीना कैफ से भारत की शहनाज गिल बनीं अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो काफी कमाल की लग रहीं हैं। शहनाज गिल को आपने इतने सिंपल और हॉट लुक में शायद ही पहले कभी दिखा होगा।
उन्होने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बीच पर हैं और कमाल की लग रही हैं। एक तस्वीर में वो बैठी हुईं नजर आर रही हैं तो वहीं दूसरी में लेटी तो किसी भी झूला झूल रही हैं। शहनाज गिल की इस अदा पर भला कौन नहीं दिल हार बैठेगा।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है, ''हाई टाइड्स एन गुड वाइब्स।'' इसके बाद लोग भी उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा, ''मोहब्बत कीमती है मगर, इज्जत अनमोल होती है, शहनाजगिल फैन।'' एक ने लिखा, ''वह बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं और बिना मेकअप के भी उन्हें हमेशा पसंद किया जाता है।'' एक का कहना था, ''तेरी आँखों में इश्क भी है, और मोहब्बत भी है तभी तो हम महकते भी है और बहकते भी है।''
जबकि एक का कहना था, ''केवल एक चीज जो मैं कह सकता हूं वह है रुहानियत मेरी गुड़िया।'' इस तरह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और खूबसूरती के बारे में बोलते नहीं थक रहे हैँ। शहनाज गिल ने हालांकि किसी भी फैन के कमेंट पर रिएक्शन नहीं दिया है।
बिग बॉस से खबरों का हिस्सा बनने वालीं शहनाज गिल ने फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपने करियर की शुरुआत कर दी है। इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications