मुंबई की सड़को पर स्टाइलिश अंदाज में दिखीं शहनाज गिल, फैंस हुए दीवानें

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के वीडियो और फोटोज भी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस का बेहद ही स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।

शहनाज गिल का स्टाइलिश अंदाज-

हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस शहनाज गिल बीती रात अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए गई। इस दौरान शहनाज गिल का स्टाइलिश अंदाज चर्चा का विषय बन गया। जाहिर है कि फैंस शहनाज की एक झलक पाने का हमेशा इंतजार करते रहते हैं।

इस दौरान अपने बोल्ड अवतार को छोड़ शहनाज गिल ने काफी स्टाइलिश और शानदार ड्रेस कैरी किया। शहनाज ने ब्लैक कलर की क्रॉप टॉप, ब्लैक जींस और हाई हील्स पहनी थी। जिसमें शहनाज बेहद प्यारी दिख रही थी।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज के लुक्स की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी फिटनेस की भी सरहाना कर रहे हैं। जाहिर है कि पिछले कुछ वक्त से शहनाज अपनी बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में थी।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट-

गौरतलब है कि शहनाज गिल पंजाब की मशहूर सिंगर है। शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम करके की थी। हालांकि, शहनाज को पहचाज सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 13 से मिली थी।

इस शो के बाद शहनाज गिल ने की सारी एल्बम सॉग में काम किया और फैंस का दिल जीता। बाद में शहनाज गिल ने सलमान खान और भूमि पेडनेकर संग फिल्म भी की। इस वक्त में वह काफी सारे नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। शहनाज बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और लगातार फिल्में कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X