बात करने की कोशिश में लगी रहीं Shehnaaz Gill, लेकिन काउच पर बैठीं सोनम और करिश्मा कर दिया इग्नोर

Shehnaaz Gill Video: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज गिल, धीरे-धीरे लोगों के दिलों को जीत रही है। शहनाज की फैन फॉलोइंग वक्त के साथ काफी बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं और हालिया रिलीज उनकी फिल्म में तो एक्ट्रेस को खूब प्यार मिला।
शहनाज गिल पिछले काफी समय से खबरों में बनी हुई हैं और बीती रात तो उन्होंने अपने लु क लोगों को दिलों को घायल ही कर दिया। बीती रात देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनम और करिश्मा शहनाज गिल को इग्नोर कर रहे हैं।
जो वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। उसमें शहनाज ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वो काउच पर बैठी हुईं सोनम कपूर और करिश्मा कपूर के पास जाती हैं और उन्हें गले लगाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, शहनाज ने इतना भारी गाउन पहना होता है कि उन्हें काफी दिक्कत होती है झुककर गले लगने में लेकिन सोनम और करिश्मा उठती भी नहीं हैं।
शहनाज गिल की बातें पहले तो वो दोनों सुनती हैं लेकिन बाद में सोनम और करिश्मा आपस में ही बात करने लग जाती हैं और शहनाज गिल बस खड़े-खड़े उन्हें देखती रह जाती हैं। बाद में शहनाज भी वहां से चली जाती हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग सोनम कपूर और करिश्मा कपूर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम करके की थी। शहनाज को पहचाज सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 13 से मिली। इसके बाद शहनाज ने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में उन्हें फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications