Shenaaz Gill- सलमान खान का साथ मिलते ही बढ़े शहनाज गिल के भाव, KGF स्टार को लेकर बोली डाली ये बात

shehnaaz gill

बिग बॉस शो के बाद एक लंबी छलांग लगाते हुए शहनाज गिल इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उनकी तस्वीरों पर भी बात होती रहती है। जिस तरह से उन्होने मेहनत करके अपने लुक को काफी अलग किया है वो भी तारीफ के काबिल है।

बिग बॉस से सीधा सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा होना उनके लिए काफी खास है और इसको लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान का साथ मिलने के बाद उनकी इच्छाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जोकि आपको चौकाने के लिए काफी है।

बता दें कि शहनाज गिल ने एक साउथ सुपरस्टार के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं केजीएफ स्टार यश की.. जिनके साथ शहनाज गिल काम करना चाहती हैं।

इस वक्त उनका ये बयान सामने आया है और वो यश के साथ दिखना चाहती हैं। हालांकि किसी का भाई किसी की जान में भी साउथ के एक सुपरस्टार वेंकटेश मौजूद हैं और उनको लेकर भी शहनाज ने कुछ खुलासा किया था।

शहनाज ने कहा कि, 'साउथ के कलाकार काफी प्यारे थे।'' इसके अलावा वेंकटेश को लेकर उन्होने कहा कि, सर फिल्म में पूजा के भाई का किरदार निभा रहे थे, तो जगपति सर फिल्म में विलन बने हैं। सभी अपनी अपनी जगह पर काफी बड़े हैं। उनको लाइव देखना हमारे लिए बड़ी बात है।'

शहनाज गिल का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और देखना ये है कि वो किसी साउथ सुपरस्टार के साथ एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी या नहीं हैं। फिलहाल किसी का भाई किसी की जान रिलीज को तैयार है और 21 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होकर तगड़ा धमाका करने वाली है।

Read more about: shehnaaz gill yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X