'सलमान खान मुझे बहुत मोटिवेट करते हैं, उन्होंने मुझे हर सिचुएशन में आगे बढ़ना सिखाया है'- शहनाज गिल
शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ अपने इक्वेशन पर खुलकर बात की और कहा कि सलमान ने उन्हें लाइफ में हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया है। सलमान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। तब से सलमान के साथ उन्होंने एक मधुर संबंध बनाए रखा है। खास बात है कि शहनाज जल्द ही सलमान की आगामी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
कनेक्ट एफएम कनाडा के साथ एक इंटरव्यू में, शहनाज़ से जब पूछा गया कि वह अपने व्यक्तित्व में परिपक्वता कैसे ला पाई हैं.. तो उन्होंने कहा, "जब आप अकेले रहते हैं और एक छोटे से शहर से आते हैं, तो परिपक्वता आ जाती है। व्यक्ति को कभी भी आगे बढ़ना बंद नहीं करना चाहिए। मैं अपने आसपास के लोगों से सीखती हूं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "आप जिससे भी मिलते हैं वो आपको कुछ न कुछ सिखाता है, और मुझे लगता है कि मैंने जिन लोगों के साथ अच्छे या बुरे रास्ते को पार किया है, उन्होंने मुझे कुछ सिखाया है। उन्होंने मुझे सिखाया है कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है। मैं परिस्थितियों से निपटने के लिए काफी मजबूत हूं।"

सलमान खान मुझे प्रेरित करते हैं
सलमान खान के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा,"उनसे, मैंने आगे बढ़ना सीखा है। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूं तो मैं जीवन में बहुत आगे जा सकती हूं। वह मुझे बहुत प्रेरित करते हैं।"

अच्छी दोस्ती
शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं। उसके बाद वो सलमान के संपर्क में बनी रहीं। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस भी काफी पसंद करते थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। वो दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख में भी नजर आई थीं।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग
आज के समय में शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के समय से ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर शहनाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले साल सिद्धार्थ की असमय मृत्यु से शहनाज को गहरा झटका लगा था। लेकिन फिर अभिनेत्री ने अपने करियर को आगे बढ़ाया।

बॉलीवुड में एंट्री
'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा शहनाज जल्द ही जॉन अब्राहम की अगली फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी लीड रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications