गाना गा रही थीं शहनाज गिल, बीच में आई अजान की आवाज तो दिया ऐसा रिएक्शन कि... वीडियो वायरल

Shehnaaz Gill Viral Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन अपने वायरल वीडियोज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। अब एक बार फिर से शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण शहनाज गिल की काफी प्रशंसा हो रही है। इसके साथ ही नेटिजंस शहनाज गिल के इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं।
शहनाज गिल के इस वीडियो की बात करें तो हाल ही में वो एक अवॉर्ड इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। शहनाज का ये वीडियो इसी इवेंट का है। जहां शहनाज इस दौरान अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करती दिखाई दे रही थीं तो वहीं हसीना ने कुछ ऐसा भी किया जिसके अब हर तरफ ही चर्चे हो रहे हैं।
मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जहां टीवी से जुड़े कई सितारे देखने को मिले. शहनाज गिल भी इस इवेंट का हिस्सा रहीं। उन्हें 'डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के दौरान उन्होंने अजान कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल, जब शहनाज को अवॉर्ड के लिए स्टेज पर बुलाया गया, तब उनसे गाना गाने के लिए कहा गया। एक्ट्रेस एक पंजाबी गाना गा ही रही थीं कि इतने में अजान होने लगी। अजान की आवाज सुनते ही शहनाज ने अपना गाना रोक दिया और सम्मान में खड़ी हो गईं। सभी धर्म के प्रति उनके इस सम्मान को देख सोशल मीडिया पर सना की खूब तारीफ हो रही है। शहनाज के इस वीडियो की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।
अवॉर्ड शो में जब शहनाज से पूछा गया कि उनका लकी नंबर कौन सा है, तो एक्ट्रेस ने तुरंत '12:12' बताया। इसके पीछे की वजह कहने पर एक्ट्रेस ने कहा कि ये नंबर उनके फोन में सबसे ज्यादा दिखता है, इसलिए ये उनका लकी नंबर है।


Click it and Unblock the Notifications