आज भी Sidharth Shukla को बेइंतहा प्यार करती हैं Shehnaaz Gill, वायरल वीडियो में दिल की बात आई सामने!

Shehnaaz Gill Remembers Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 के स्टार शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की कहानी कौन नहीं जानता? दोनों के प्यार में डूबे पलों को आज भी खूब याद किया जाता है। कई लोगों ने शहनाज और सिद्धार्थ के लिए बिग बॉस का वह सीज़न बार-बार देखा है। वे अजनबी के रूप में घर में दाखिल हुए और दोस्त बन गए।
सिद्धार्थ और शहनाज की करीबी
यह दोस्ती घर में खास साबित हुई और हमने देखा कि कैसे उन्होंने एक-दूसरे का साथ दिया। सिद्धार्थ हमेशा शहनाज का ख्याल रखते थे जैसे वह उनकी बच्ची हो। शहनाज उनसे बेइंतहा प्यार करती थीं और उनके लिए बहुत ज्यादा पजेसिव भी थीं। वे साथ में बेहद क्यूट लगते थे और उनके सभी फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज कहने लगे। उनकी कहानी बिग बॉस 13 का मेन आकर्षण बन गई।
Sidharth का अचानक हुआ निधन
लोग आज भी उस सीजन को सिर्फ सिडनाज को देखने के लिए देखते हैं। शो के बाद, उन्होंने साथ में कई म्यूजिक वीडियो किए और हमने उन्हें साथ में समय बिताते हुए देखा। कहा जा रहा था कि वे शादी भी करने वाले हैं लेकिन सिद्धार्थ के अचानक निधन ने दिल तोड़ दिया।
डिप्रेशन में चली गई थीं Shehnaaz
सिद्धार्थ शुक्ला के चले जाने की खबर लिखते हुए आज भी हम सिहर उठते हैं। शहनाज टूट चुकी थीं और उन्हें उस डिप्रेशन से बाहर आने में काफी समय लगा। हालांकि, वह मजबूती से उभरी हैं और खुशी-खुशी आगे बढ़ रही हैं और अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।
Shehnaaz ने Sidharth Shukla को किया याद
अब, एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हम शहनाज गिल को माइंड रीडर से बात करते हुए देखते हैं। माइंड रीडर शहनाज से किसी ऐसे शख्स को इमेजिन करने के लिए कहती हैं, जिसे वह प्यार करती थीं, करती हैं और करती रहेंगी और जिसकी वह बहुत इज्जत करती है। फिर माइंड रीडर उसे बताती हैं कि उसके दिमाग में जो नाम है वह S से शुरू होता है।
जब माइंड रीडर ने यह गेस लगाया कि यह सिद्धार्थ शुक्ला है तो शहनाज हैरान और इमोशनल हो गईं। इस वीडियो ने सिडनाज के हर फैन को भावुक कर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज अपने करियर में अच्छा कर रही हैं। वह 'किसी का भाई किसी की जान' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











