Shehnaaz Gill: सलमान खान के गाने पर शाहनाज ने दिखाई अपनी कातिलाना अदाएं

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल आज मनोरंजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं, वह जब भी सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करती है तो पल भर में ही वह हर तरफ वायरल हो जाता है। फैंस के फेवरेट शहनाज ने हाल ही में सलमान की फिल्म का गाना 'बिल्ली बिल्ली' प्रमोट करने के लिए एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसको फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस के बीच काफी क्रेज है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेता की फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हो गया है।

इस गाने में सलमान खान की जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ में है, दोनों ने गाने पर जबरजस्त डांस किया है। इस गाने को फिल्म की टीम के कई एक्टर और एक्ट्रेस अपने अपने तरीके से प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे ही शहनाज गिल ने भी गाने को प्रमोट करने का अपना तरीका निकाला और मस्त ब्लैक कर्लर की ड्रेस पहनकर गाने पर वीडियो बना दिया।

सोशल मीडिया पर जैसे ही शहनाज ने वीडियो शेयर किया फैंस के बीच वीडियो वायरल हो गया और अब फैंस इस वीडियो पर बहुत सारा प्यारा लुटा रहे हैं, जाहिर है कि सोशल मीडिया पर शहनाज की अच्छी फैन फ्लॉइंग है।
सलमान खान का यह गाना 2 मार्च को दोपहर 12 बजे रिलीज हुआ था। इससे पहले 'नय्यो लगदा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

बता दे आपको सलमान की इसी फिल्म से शहनाज गिल भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान तो 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज देगी। सलमान और पूजा के साथ फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X