Shehnaaz Gill ने साझा किया अनुभव, Uunchai फिल्म देख खूब रोईं अभिनेत्री!

शहनाज़ गिल जब से बिग बॉस के घर से होकर आईं हैं लगातार चर्चा में रहती हैं और अब वो इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत करने जा रहीं हैं। हाल ही में वो अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ऊंचाई की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं थीं और उनको लेकर एक खबर चर्चा में है। शहनाज गिल ने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल मीडिया से बात करते हुए उन्होने बताया की फिल्म देखकर वो काफी रोईं हैं।
जी हां एक कैमरापर्सन ने उनसे पूछा, "आप रोए क्या? जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "मैं बहुत रोई। मुझे लगता है कि हर किसी को फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि यह एक संदेश देती है कि 'आप असंभव को संभव में बदल सकते हैं।' शहनाज गिल का ये बयान सभी को पसंद आ रहा है और इससे इतना तय हो गया है कि फिल्म लोगों के दिलों में घर करने वाली है।
सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और ये शानदार होने वाली है। उनकी सभी फिल्में कमाल की होती हैं। इस दौरान सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारे भी पहुंचे थे। बच्चन परिवार भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए नजर आया है।
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा अभिनीत उंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी हां, इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया था लोगों ने काफी प्यार दिया था।
4 बुजुर्ग दोस्तों की ये कहानी आपका दिल जीतने वाली है और इंडस्ट्री में सालों बाद आपको कुछ अलग तरह का कंटेंट देखने को मिलने वाला है। फिलहाल आप देखिए शहनाज गिल का ये वीडियो जोकि पपराजी Viral Bhayani ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











