"मेरे मां-बाप ने मेरा सिर हर जगह झुकाया है...", शहनाज़ गिल ने धर्म को लेकर कही ऐसी बात, फैंस हुए हैरान
Shehnaaz Gill Viral Video: शहनाज गिल आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने टेलीविजन के बाद में अब बॉलीवुड में भी कदम रख लिया है और लगातार वह खूब काम भी कर रही है। सोशल मीडिया पर भी अपनी मासूमियत से वह लोगों के दिल जीत लेती हैं।

शहनाज ने धर्म और भगवान को लेकर कही ऐसी बात
लेकिन इस समय शहनाज गिल अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में आ गई है। शहनाज गिल ने धर्म और भगवान को लेकर एक ऐसी बात कह दिया जो सीधे लोगों के बीच काफी ज्यादा विवादों में आ गई है।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल से उनके संस्कारों और धार्मिक सोच को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में कहा था कि "मेरे मां-बाप ने हर जगह मेरा सिर झुकाया है।"
हर जगह झुका है शहनाज का सिर
शहनाज गिल ने अपनी बात को आगे समझाते हुए यह भी कहा कि चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर गुरुद्वारा, उनके माता-पिता ने उन्हें हर पवित्र जगह पर आदर और सम्मान देना सिखाया है। उनके परिवार में उन्हें कभी भी धर्म के नाम पर भेदभाव करना नहीं सिखाया है।
आर्टिस्ट को मानने पड़ते हैं सारे धर्म
शहनाज गिल ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे मां-बाप तो इतनी ज्यादा मल्टी टैलेंटेड थे कि उन्होंने हर जगह मेरा सिर झुकाया। हम आर्टिस्ट लोगों को सारे धर्मों को मानना पड़ता है। अगर मैं पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हूं तो मुझे आदाब करना पड़ेगा।"
फैन्स हुए इम्प्रेस
अब शहनाज गिल की इस बात से उनके फैन्स काफी ज्यादा इंप्रेस है और उनकी खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहनाज का हर धर्म का सम्मान करना यही उनकी खासियत है और यही एक आर्टिस्ट की भी खासियत मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications