सतीश कौशिक की अंतिम विदाई में पहुंची Shehnaaz Gill, सितारों ने नम आंखो से दी एक्टर को विदाई

Shehnaaz Gill: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही दूसरों के साथ खड़ी रहती हैं, किसी के दुख में हमेशा ही उनका सहारा बनती है, जाहिर है कि खुद शहनाह भी बहुत बड़े दर्द से गुजरी हैं। हाल ही में शहनाज गिल बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश कौशिश की अंतिम विदाई के वक्त उनके घर पहुंची।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल सफेद रंग के शूट में सतीश के घर पर पहुंची, जहां पर पहले से ही बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सारे सितारें मौजूद थे। हर किसी की आंखे नम थी एक्टर की आखिरी विदाई के वक्त, हर कोई काफी परेशान लग रहा था।
शहनाज से पहले सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर कई कलाकार पहुंचे थे। इनमें सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, सिकंदर खेर, बोनी कपूर, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर जैसे नाम शामिल है।
इस सबके बीच में अनुपम खेर की हालत काफी खराब है, अनुपम खेर अपने खास दोस्त सतीश कौशिक के इस दुनिया से चले जाने से बहुत दुखी है और सतीश कौशिश की आखिरी विदाई के वक्त अनुपम खेर को रोते हुए देखा गया, जाहिर है दोनों की दोस्ती इतनी पुरानी थी तो इस तरह अचानक से सतीश कौशिक के जाने से अनुपम खेर को सदमा लगा है।
गौरतलब है कि सतीश कौशिक का परिवार के साथ होली खेलने के बाद रात के समय सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार सतीश कौशिश को लेकर खबरें आने लगी और टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के कई सितारों ने अभिनेता के निधन पर शौक जताया और उनको याद किया। इस बीच नीना गुप्ता ने भी अभिनेता को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया और उनके परिवार के लिए भी दुख व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications