अफवाह नहीं है सच...शहनाज गिल कर रही हैं चोरी छिपे इस स्टार को डेट, पैपराजी से छिपकर जाती हैं मिलनें

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill is secretly dating this star: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने क्यूट अंदाज और अपने वन लाइनर्स के लिए काफी मशहूर हैं। पंजाब की कैटरीना की नाम से फेमस शहनाज गिल टीवी शो के अलावा बॉलीवुड में भी अपना अच्छा नाम बना चुकी हैं। बात दें कि शहनाज गिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शहनाज गिल राघव जुयाल को डेट कर रही हैं, लेकिन इस बात को सिर्फ एक अफवाह कहकर टाल दिया गया था, लेकिन हाल ही में टाइम्स नाऊ (जूम) की शेयर की गई रिपोर्ट में उन्होंने खुलासा किया है कि शहनाज गिल और राघव रिलेशनशिप में हैं।

राघव जुयाल को डेट कर रही हैं शहनाज गिल
टाइम्स नाऊ (जूम) के मुताबिक राघव और शहनाज कुछ महीनों पहले ही रिलेशन में आए थे। वह दोनों यह पूरी कोशिश करते थे कि दोनों साथ में स्पॉट ना किए जाएं। साथ ही में वह इस बात का भी ख्याल रखते थे कि दोनों पैप्स की नजरों से दूर रहे हैं। दोनों कभी भी साथ में मुंबई के पॉश एरिया वाले जगह पर जाने से बचते आए हैं। हालांकि कुछ समय पहले शहनाज गिल और रैपर गुरु रंधावा के रिलेशनशिप की खबरें काफी तेज थीं। दोनों के साथ में स्पॉट होने से लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि वह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था जो उनके गाने Moon Rise के प्रमोशन के लिए किया जा रहा था। दोनों के डेटिंग की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं थी।

फैन्स को है ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार
बता दें कि शहनाज का नाम राघव जुयाल से पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लिया जाता था। कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैन्स ने दोनों का नाम मिलाकर सिडनाज तक रख दिया था, लेकिन 2 सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। जिसके बाद से सिडनाज की जोड़ी टूट गई थी। शहनाज और सिद्धार्थ दोनों एक दूसरे से बिग बॉस सीजन 13 के शो में मिले थे। फिलहाल तो फैन्स को अब शहनाज गिल और राघव के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X