पाकिस्तानी गाने पर फिदा हैं शहनाज गिल, 'मेरी जिंदगी है तू' को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Shehnaaz Gill Meri Zindagi Hai Tu Song: पाकिस्तानी सीरियल्स को इंडिया में कितना पसंद किया जाता है ये किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त एक ड्रामा इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है जिसका नाम 'मेरी जिंदगी है तू' है। बिलाल अब्बास खान और दूरे फिशन के इस सीरियल ने रिलीज के बाद धमाका कर दिया है।

Shehnaaz Gill

इसके अलावा इस ड्रामा का टाइटल ट्रैक भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस पाकिस्तानी गाने पर झूमती हुई नजर आईं हैं और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह के विवाद इंडिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे हैं, इसके बाद भी शहनाज ने ऐसा वीडियो साझा किया है।

मेरी जिंदगी है तू...

शहनाज गिल ने इस वीडियो में ब्लैक रंग के कपड़े पहने हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। कभी वो बैठकर मस्त मगन दिख रही हैं तो कभी बेड पर नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होने अपने हाथ में एक मैगजीन भी ली हुई है जिसमें कवर फोटो उनकी ही लगी हुई है।

इस वीडियो के साथ उन्होने लिखा, ''मुझे यह गाना बहुत पसंद है। और उससे भी ज़्यादा मुझे खुद से प्यार हो गया है।'' शहनाज गिल की माने तो ये उनका पसंदीदा गाना है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। शहनाज गिल उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि काफी नीचे से ऊपर आई हैं।

लोगों के कमेंट्स

शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''हमारा पाकिस्तानी गाना, नाटक "मेरी जिंदगी है तू"।'' एक ने लिखा, ''यह गाना पाकिस्तान में भी हिट है। आसिम अजहर कमाल के हैं।'' एक ने लिखा, ''शहनाज गिल यह साबित कर रही हैं कि कड़ी मेहनत ही असली विलासिता है।'' एक ने लिखा, ''वाकई गाना शानदार है।'' फिलहाल देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X