Shehnaaz Gill ने ब्लॉक कर दिया था सलमान खान का नंबर, क्या था पूरा मामला, हो गया खुलासा!

शहनाज गिल और सलमान खान का बॉन्ड कैसा है ये तो सभी जानते हैं, बिग बॉस के बाद से उनको काफी सलमान खान का करीबा माना जाता है और इस वक्त वो साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस वक्त तो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि कुछ ऐसा हुआ था जो कि आपको चौकाने वाला है।
अगर आपसे ये कहा जाए कि शहनाज गिल ने सलमान खान का नंबर ब्लॉक कर दिया था तो आपको कैसा लगेगा? लेकिन ये पूरी तरह से सच है। इस बात का खुलासा खुद शहनाज गिल ने किया है और इस दौरान वो कपिल शर्मा के शो पर थीं।
शहनाज ने बताया था कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया था और उनकी आदत है कि वो अनजान नंबर तुरंत ब्लॉक कर देती हैं। इसलिए उन्होने नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद टेक्स्ट मैसेज आया कि सलमान खान आपके बात करना चाहते हैं। फिर शहनाज गिल ने उस नंबर को फिर ब्लैक लिस्ट से हटा दिया था।
अब इस किस्से के सामने आने के बाद लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं और शहनाज गिल को लेकर चर्चा हो रही है। सलमान खान और पूरी टीम इस सप्ताह कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाली है और इस दौरान काफी बड़ा धमाका होने वाला है।
कपिल शर्मा के साथ पूरी टीम जमकर मस्ती करेगी और इसका टीजर सामने आया है। किसी का भाई किसी की जान एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म है और इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही सामने आकर धमाका कर चुका है।
गानों की बात करें तो बिल्ली बिल्ली और नइयों लगदा ने एक अलग ट्रेंड सेट किया है और लोगों को काफी पसंद आ रहे हैँ। फिलहाल फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी और ईद पर सलमान खान धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
