पॉपुलर होते ही शहनाज गिल भूली अपने फैंस से बात करने का तरीका? ट्रोलर्स को एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Shehnaaz Gill: सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 13 से फेमस होने वाली हसीना शहनाज गिल इन दिनों अपने काम, अपने स्टाइल और अपनी नई नई फिल्मों के चलते लगातार चर्चाओं में हैं। फिल्म में काम करने के बाद शहनाज पहले से कई ज्यादा पॉपुलर और ग्लैमरस हो गई हैं। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर हसीना को ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रोलिंग को लेकर अब शहनाज गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई शहनाज गिल-
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की अच्छी फैन फ्लॉइंग है, लोग बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज को काफी पसंद करने लगे थे। बॉलीवुड में डेब्यू करने से लेकर अपने चैट शो को होस्ट करने और म्यूजिक वीडियो तक एक्ट्रेस सक्सेस की बुलंदियों को छू रही हैं।
लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शहनाज गिल के पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भाव बढ़ गए है। कुछ लोग तो एक्ट्रेस को घमंडी तक बोल रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ट्रोलर्स को दिया शहनाज गिल ने सही जवाब-
बैसे तो सेलेब्स के साथ ये अक्सर ही होता है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी किसी ना किसी बात को लेकर, अपनी किसी ना किसी फिल्म या ड्रेस को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो जाता है। इस कड़ी में अब शहनाज गिल भी शामिल हो गई हैं। अपनी इन ट्रोलिंग पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा,- मेरी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है पर कुछ लोग मुझे हेट भी करते हैं ट्रोल भी करते हैं। लोग सोचते हैं कि जो भी कुछ शहनाज करती है वो रीयल में नही है।
आगे एक्ट्रेस ने कहा,- लोगों को बड़ी आसानी से लगता है कि मेरा सब कुछ फेक है पर उन्होंने मेरी पर्सनैलिटी देखी नहीं है। मैं बहुत यूनिक हूं, लोग इस बात को पचा नहीं पाते। लोग सोचते हैं कि मैं क्यूट होने का नाटक करती हूं, लेकिन ब्रो मैं सच में क्यूट हूं। खैर शहनाज ने इस बार तो बहुत ही शानदार अंदाज में अपने ट्रोलर्स को जवाब दे दिया परंतु जैसे जैसे शाहनाज आगे बढ़ रही हैं सोशल मीडिया पर उनको इस तरह की कई सारी चीजों का सामना करना पड़ रहा है।
एक्ट्रेस शहनाज गिल का वर्कफ्रंट-
पंजाबी की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को असली पहचान बिग बॉस 13 से मिली थी। बिग बॉस 13 में काफी सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में लगातार एक से बढ़कर एक काम कर रही हैं। शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' भी रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
