Shehnaaz Gill ने फ्रीज किए एग्स, जल्द ही बनेंगी मां, वीडियो में कर डाले कई बड़े खुलासे

Shehnaaz Gill on becoming Mother: शहनाज गिल हाल ही में फिल्म इक कुड़ी में नजर आईं थीं और ना सिर्फ पंजाब में बल्कि देश में उनकी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मां बनने को लेकर बातें करती दिख रही हैं। उनका कहना है कि वो 31 की हो चुकी हैं और शादी की यही सही उम्र होती है।
उनका मानना है कि अगर बच्चे प्लान करने हैं तो सही समय पर करने चाहिए। शहनाज गिल ने इसक दौरान कुछ ऐसे खुलासे भी किए जो कि शायद किसी को नहीं पता था। शहनाज गिल मां बनना चाहती हैं और इसके लिए उन्होने अपने एग्स फ्रीज करके रख दिए हैं।
मुझे मां बनना चाहिए..
शहनाज गिल इस दौरान रेडियो मिर्ची से बात कर रही थीं और शादी-बच्चों को लेकर सही उम्र के सवाल पर उन्होने जवाब दिया, ''30-31.. चाहे शादी मत करो, एग्स फ्रीज करके रख लो। एग्स फ्रीज करके मैने प्लान किया है कि मैं ऐसा कुछ करूंगी पर मेरे पास अभी टाइम नहीं है। मैं आपको सच बताऊं तो मेरी उम्र 31 साल है और फीलिंग आती है कभी कभी की मुझे मां बनना चाहिए। मैं बच्चों के लिए फीस करने लगी हूं। कभी कभी सोचती हूं कि मां बन जाऊं फिर लगता है कि नहीं अभी टाइम है, फिर सोचती हूं नहीं यही सही समय है। मुझे लगता है कि शादी का एक सही समय होता है और उसको कर लेना चाहिए अगर आप बच्चा वच्चा प्लान करना है तो।'' शहनाज गिल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं। शहनाज गिल को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से बोलती हैं। जो कुछ उनके दिल में होता है वही जुबान पर रखती हैं।
इक कुड़ी
15 करोड़ के बजट में बनी उनकी ये पंजाबी फिल्म धमाका कर रही है। इस फिल्म की एक प्रोड्यूसर शहनाज गिल भी हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि चर्चा में है..


Click it and Unblock the Notifications











