बालों में गजरा और साड़ी, 'कभी ईद कभी दीवाली' के सेट से शहनाज गिल का पहला लुक LEAK
बिग बॅास 13 से निकलने के करीब दो साल से अधिक समय बाद शहनाज गिल अपना बॅालीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। जी हां, आपने सही सुना। शहनाज गिल का नया वीडियो लीक हुआ है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शहनाज गिल अपना हिंदी फिल्म डेब्यू सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से करने जा रही हैं।
Recommended Video
इसी फिल्म के सेट से बाल में गजरा लगाए हुए शहनाज गिल का पहला वीडियो सामने आया है। शहनाज गिल के फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

ऐसे में कभी ईद कभी दीवाली में शहनाज गिल का पहला लुक भी लीक हो चुका है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि वैनिटी वैन के भीतर शहनाज गिल हैं और शूटिंग के लिए जा रही है। इस वीडियो अनुसार शहनाज गिल ने साड़ी पहन रखी है। इसके साथ उनके बाल बंधे हुए हैं।

शहनाज गिल का लुक
शहनाज ने अपने बाल में गजरा भी लगा रखा है। ब्लू ब्लाउज के साथ शहनाज गिल ने क्रीम रंग की साड़ी पहन रखी है। बता दें कि फरहान सामजी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी इस रोमांटिक फिल्म में एक साथ नजर आएगी।

शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता
टीवी से शहनाज गिल के अलावा राघव जुयाल का भी चेहरा कभी ईद कभी दीवाली की फ्रेश कास्ट का हिस्सा बनेगी। मिली जानकारी अनुसार शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता बिग बॅास 13 के दौरान बना।

सलमान खान ने शहनाज गिल को संभाला
लेकिन यह रिश्ता तब और अधिक मजबूत हो गया ,जब बिग बॅास 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे के बेहद करीब थे। ऐसे में शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद जो झटका लगा है , उस दौरान सलमान खान ने शहनाज गिल से अपना संपर्क बनाए रखा।

ईद पार्टी में शहनाज गिल
इस साल सलमान खान ने अपनी ईद पार्टी में शहनाज गिल को भी बुलाया। तस्वीरों में साफ तौर पर शहनाज गिल और सलमान खान के बीच खास मेलजोल देखने को मिला।शहनाज ईद पार्टी में सलमान खान के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications