..................... shehnaaz gill father santokh singh received death threats caller said before diwali you will die - Hindi Filmibeat

Shehnaaz Gill के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- दिवाली से पहले ही.....

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को हाल ही में एक अनजान आदमी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पर्सनल रिश्तों को लेकर चर्चा में आई शहनाज गिल के पिता को हाल ही में एक अनजान आदमी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उस अनजान शख्स ने शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। आपको बता दें कि शहनाज के पिता को ये कॉल तब आई जब वह पंजाब के ब्यास से तरणतारण जा रहे थे।

shehnaaz gill

अनजान शख्स ने संतोख सिंह को कहे अपशब्द
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस अनजान शख्स ने पहले फोन पर शहनाज के पिता संतोख सिंह को अपशब्द कहे और उसके बाद कहा- दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मार देंगे। इस मामले में संतोख सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ये पहली बार नहीं है जब संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। साल 2021 में एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े थे और इसके बाद गत 25 दिसंबर को उन पर 2 अनजान लोगों ने गोलियां चलाई थीं। हालांकि संतोख की जान बच गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बताया था कि हमलावर अमृतसर के थे और उन्होंने नजदीक से संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं। यह घटना तब हुई थी जब संतोख अमृतसर से ब्यास जाते हुए एक ढाबे पर रुके थे।

हमलावरों ने संतोख पर चलाई थीं 4 गोलियां
शहनाज के पिता संतोख सिंह पर जब ये हमला हुआ तब उनका आर्म्ड बॉडीगार्ड वॉशरूम गया हुआ था। उसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो अनजान हमलावरों ने संतोख पर गोलियां चला दीं। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार हमलावरों ने संतोख पर निशाना साधते हुए 4 गोलियां चलाई थीं लेकिन ये सभी गोलियां संतोख की गाड़ी पर लगीं। इसके बाद हमलावर तुरंत ही मौके से फरार हो गए थे। आपको बता दें कि शहनाज गिल फिलहाल पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हालांकि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान की फिल्म कभी भाई कभी जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। शहनाज के पंजाबी इंडस्ट्री में कई म्यूजिक एल्बम भी रिलीज होने वाले हैं।

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X