Shehnaaz Gill के पापा को मिल रही जान से मारने की धमकी? पुलिस ने हाथों में लिया मामला तो सच आया सामने

Shehnaaz Gill Father Case: शहनाज गिल तो आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में छाई रहती हैं लेकिन इन दिनों उनके पिता को लेकर चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह को कथित तौर पर एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी और उनसे 50 लाख रुपये की उगाही की डिमांड की गई थी।
अब इस मामले को पुलिस ने अपने हाथों में लिया है लेकिन उन्होंने जो खुलासा किया, वो लोगों के लिए हैरान कर देने वाला था। जी हां, पुलिस ने संतोख सिंह के इस आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि संतोख सिंह गिल को कोई धमकी नहीं मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक वीडियो में बाबा बकाला पुलिस स्टेशन के डीएसपी सुविंदरपाल सिंह ने बताया कि संतोख गिल ने पुलिस सुरक्षा पाने के लिए फर्जी ड्रामा रचा। उन्होंने यह भी बताया कि गिल ने पहले भी पुलिस सुरक्षा का दुरुपयोग किया है और अब इंटरनेट पर झूठे दावे करके जनता को गुमराह कर रहा है।
हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया था कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया है और उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उस शख्स ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने रंगदारी की रकम नहीं दी तो पहले उनकी एक्ट्रेस बेटी शहनाज गिल और फिर उन्हें मार दिया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए संतोख गिल ने पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली का जिक्र किया था। जिसके बाद इस मामले पर पुलिस प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संतोख सिंह गिल के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्हें पहले पुलिस ने सुरक्षा दी थी क्योंकि वह एक राजनीतिक संगठन के अध्यक्ष थे। उस सुरक्षा का संतोख गिल ने दुरुपयोग किया था और पुलिस का भी कहना है कि उनके मौजूदा दावे झूठे हैं।


Click it and Unblock the Notifications