लाल जोड़ा, हाथों में मेंहदी, माथे पर बिंदी...जानिए किसकी दुल्हन बनी शहनाज गिल, अब किस पर आया एक्ट्रेस का दिल!

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कटरनी कैफ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल तो हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, फैंस की पसंदीदा शहनाज गिल जब भी कोई वीडियो या फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो वह जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन की तरह दिख रही हैं। इस वीडियो को लेकर कई सारे यूर्जस सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसकी दुल्हन बन गई हैं शहनाज।

शहनाज गिल का नया वीडियो-

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री के हाथों पर मेंहदी लगी है, माथे पर बिंदी लगी है और लाल कलर का लहंगा पहनकर शहनाज दुल्हन की तरह दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा है,- आई लव माईसेल्फ।

वीडियो को देखकर फैंस शहनाज की तरीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं, जमकर प्यार लुटा रहे हैं और तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में कई सारे यूर्जस ने कमेंट में पूछ लिया है कि, शहनाज अब किसकी दुल्हन बनने जा रही हैं। किसी ने तो यह भी कहा कि राघव जुगाल के घर पर बात हो गई शायद।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट-

'बिग बॉस 13' से पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाली सबकी फेवरेट शहनाज गिल इस वक्त अपने काम में काफी व्यस्त हैं। एक के बाद एक फिल्में और गानें साइन कर रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग एक गानें में नजर आई थी, गाना सबको काफी पसंद आया और फैंस ने शहनाज की काफी तारीफ की। फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद चर्चा है कि शहनाज के पास साजिद खान की '100 परसेंट' है। इसके अलावा अभिनेत्री ने दूसरी फिल्में भी साइन की हैं लेकिन उसकी अभी जानकारी बाहर नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X