दही हांडी उत्सव में गईं शहनाज गिल ने पंजाबी गाने सुनते ही किया ताबड़तोड़ डांस, हुस्न तेरा तौबा पर लगाए ठुमके

Shehnaaz gill dance on vicky Kaushal song tauba tauba: शहनाज गिल अपनी क्यूट अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। हर कोई उनके खास अंदाज की तारीफ करता है। शहनाज गिल जब से बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा बनी हैं तब से तो उनकी किस्मत ही चमक गई है। आज शहनाज सिंगर के अलावा एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद शहनाज गिल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट की लाइन लग गई। शहनाज खुद का पॉडकास्ट भी चलती हैं।
पंजाबी गाना सुनते ही झूम उठीं शहनाज
फिलहाल तो शहनाज गिल इन दिनों कई इवेंट का हिस्सा बन रही हैं चाहें कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या अंबानी हाउस में शादी शहनाज गिल हर जगह छाई हुई हैं। वहीं हाल ही में शहनाज जन्माष्टमी के बाद होने वाले दही हांडे उत्सव में भी शामिल हुईं। लाल रंग के सूट और गुथी हुई चोटी में शहनाज बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन बता दें कि इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां शहनाज गिल पंजाबी गाना बजते ही झूमने लगती हैं।
शहनाज ने तौबा-तौबा पर किया जबरदस्त डांस
जी हां, इस इवेंट के दौरान जैसे ही विक्की कौशल की फिल्म का गाना 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' बजने लगता है शहनाज गिल खुद को रोक ही नहीं पाती हैं। वह स्टेज पर ही जमकर डांस करना शुरू कर देती हैं। शहनाज को इस तरह डांस करता देख जहां कुछ लोग उन्हें हैरानी से देखते हैं वहीं कुछ लोग शहनाज के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि शहनाज गिल के इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शहनाज हमेशा ही हाई रहती है। तो वहीं दूसरे ने कहा शहनाज हमेशा बच्चों की तरह बर्ताव करती हैं यही उसे खास बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications