Shehnaaz Gill: लेटेस्ट फोटोज में पंजाबी कुड़ी की सादगी देख दिल हार बैठे फैंस, शादी के भेज दिए प्रपोजल!

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill: 'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही अपने नए नए लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में अपने देसी अंदाज में पहुंची। इस दौरान शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही थी। शहनाज का देसी लुक चर्चा का विषय बन गया है और फैंस एक्ट्रेस को इस लुक मे देखकर दीवाने हो गए हैं।

देसी अंदाज में नजर आई शहनाज गिल-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों की जीतने वालीं शहनाज गिल अब बी टाउन का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर शहनाज ने अपनी छाप छोड़ी है।

हाल ही में शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की खास स्क्रीनिंग में पहुंची। इस दौरान शहनाज अपने देसी अंदाज में नजर आई थी। शहनाज गिल ने ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना हुआ था।

इस ग्रीन कलर के सलमान सूट में शहनाज बहुत ही प्यारी लग थी। उनकी सादगी लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। और हमेशा की तरह शहनाज गिल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि आज विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म सैम बहादुर की खास फिल्म स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें फिल्म दुनियां के तमाम सितारों ने हिस्सा लिया। विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ इस दौरान बेहद प्यारी लग रही थी। लोग जमकर कैटरीना की तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस शहनाज गिल का वर्कफ्रंट-

शहनाज गिल के काम को लेकर बात करें तो, इस साल कलाकार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके बाद हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आईं। अब जल्द ही शहनाज जॉन अब्राहम और पुलकित सम्राट जैसे कलाकारों के साथ फिल्म '100 परसेंट' में नजर आएंगी।

Read more about: shehnaaz gill social media
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X