Shehnaaz Gill Hospitalized- अचानक बिगड़ी शहनाज गिल की तबियत, इस वजह करना पड़ा भर्ती?

Shehnaaz Gill Hospitalized- पहले बिग बॉस फिर सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली शहनाज गिल इस वक्त चर्चा में हैं। उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।
शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें अस्पताल से सामने आ रही हैं जिसमें उनको लेटा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान सारा अली खान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपने फैंस से बात करते हुए दिख रहीं हैं। शहनाज ने खुद ही इस वीडियो में खुलासा किया है कि उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है।
उनका कहना था कि, उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे उनका पेट खराब हो गया। संक्रमण इतना बढ़ गया था कि उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शहनाज इस वीडियो में बोलीं, "देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद।
दोस्तों, मैं अब ठीक हूँ। मुझे इन्फेक्शन हो गया था, मैंने ना सैंडविच खा लिया था, इन्फेक्शन हुआ है मुझे फ़ूड इन्फेक्शन।" इसके बाद लोग लगातार उनको लेकर बातें कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शहनाज गिल काफी जल्दी स्वस्थ होकर लौटेंगी।
वर्कफ्रंट पर वो काफी समय से सेक्स कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए शहनाज ने करण बुलानी के साथ हाथ मिलाया। इस फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी हैं।
जब वह फिल्म की सफलता का आनंद ले रही थीं, तब वह बीमार पड़ गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी फिल्म की निर्माता रिया कपूर को शहनाज़ का हालचाल लेने के लिए जाते देखा गया। फिलहाल आप देखिए शहनाज गिल का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications