'मां के रोल्स करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अब मुझे 50 साल के एक्टर की मां का रोल नहीं करना'
दमदार अभिनेत्री शेफाली शाह की हालिया रिलीज शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मीजी' को काफी तारीफ मिल रही है। फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें पाने वाली इस एक्ट्रेस ने अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। शेफाली दो शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। वहीं, 'दिल्ली क्राइम' जैसे वेब सीरिज में अपने अभिनय के लिए दुनियाभर का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने माना कि इन दिनों उनके लिए चीजें बेहतर हो रही हैं। उन्हें अलग अलग तरह के रोल ऑफर हो रहे हैं, जो उनके अब तक के निभाए किरदारों से अलग हैं। शेफाली शाह फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ भी नजर आने वाली हैं।

फिल्मों में अब तक अपने निभाए किरदार पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मुझे मां के रोल्स करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अब मैं 50 साल के एक्टर की मां का रोल नहीं करना चाहतीं। बता दें, शेफाली शाह ने फिल्म 'वक्त' में अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications