..................... शेफ़ाली शाह के निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी' की शूटिंग हुई शुरू | Shefali Shah starts shooting for her second directorial ‘Happy Birthday Mummy Ji’ - Hindi Filmibeat

शेफ़ाली शाह के निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी' की शूटिंग हुई शुरू!

अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'समडे' की रिलीज से पहले ही, शेफ़ाली शाह ने अपनी दूसरी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम है 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी'.. और इसका निर्माण सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है व शेफ़ाली द्वारा निर्देशित है।

हाल ही में, फिल्म निर्माता ने आधिकारिक घोषणा करते हुए, अपनी शॉर्ट फिल्म के सेट से कुछ ऑन-लोकेशन तस्वीरें साझा की थीं। और अब, शेफ़ाली अपने सोशल मीडिया पर 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी' के क्लेप बोर्ड के साथ नज़र आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए, शेफाली ने लिखा, "In the habit of having babies in twos!!! 2 real, 2 rolly polly and 2 reel."

Shefali Shah

अपने दमदार अभिनय के लिए चर्चित रहीं अदाकारा ने इस साल सितंबर में 'समडे' के साथ निर्देशक की टोपी पहनी थी, जिसे उन्होंने हालिया कोविड-19 महामारी के बीच लिखा व अभिनय किया है।

'समडे' एक व्यक्तिगत त्रासदी से जूझ रहे एक फ्रंट लाइन योद्धा और आइसोलेशन के बारे में है। वहीं फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मी जी' में आइसोलेशन पर पूरी तरह से विपरीत प्रतिक्रिया साझा की गई है और यह एक मजेदार, हल्की-फुल्की फिल्म है और फिर भी इसमें सीखने के लिए सबक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X