मम्मी वाले किरदार नहीं करूंगी शेफाली शाह

अब उन्हें दर्शक उसी रूप में पसंद करने लगे हैं। लेकिन फिल्म कुछ लव जैसा देखने के बाद निश्चित तौर पर उन्हें नयी पहचान मिलेगी। शेफाली के साथ साथ उनके पति व इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने भी यह बात कही है कि वे कभी भी अब शेफाली को वैसे किरदार नहीं करने देंगे। चूंकि शेफाली बेहतरीन दिखती हैं और वे बेहतरीन कलाकार भी हैं, ऐसे में उन्हें उस तरह के किरदारों को निभाने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि शेफाली को फिल्म द लास्ट लियर के लिए वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शेफाली ने हंसते हुए कहा कि मुझे विपुल की वजह से फिल्म वक्त में अक्षय कुमार की मम्मी का किरदार निभाना पड़ा था। जबकि मैं अक्षय से उम्र में छोटी हूं, लेकिन अब मैं ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगी। शेफाली कहती हैं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री की यह खामी है कि वे थोड़ी उम्र बढ़ने के साथ महिला नायिकाओं को उम्रदराज किरदार देने लगते हैं। जबकि यह गलत है, लेकिन मैंने तो अब तय किया है कि मैं कुछ अपनी उम्र से मेल खाते किरदारों को ही निभाऊंगी।


Click it and Unblock the Notifications











