मुंबई की बारिश ने शेफाली शाह की शूटिंग सेट पर बरसाया कहर, कोरोना में आयी मुसीबत

By Filmibeat Desk

मानसून की बारिश ने निश्चित रूप से कई राज्यों में कहर बरपाया है । बारिश ने अभिनेत्री-फिल्म निर्माता शेफाली शाह की दूसरी निर्देशित फिल्म, 'हैप्पी बर्थडे मम्मीजी' की शूटिंग के दौरान सब काम बिगाड़ दिया है। मुंबई के मड आईलैंड में एक स्थान पर फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने शूटिंग पर ब्रेक लगा दिया जि

शेफाली ने बताया, "यह शूटिंग का पहला दिन था और हम वैसे भी समय के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लगभग आधी शूटिंग ऑउटडोर होने के कारण शूटिंग को कम समय में पूरा करना एक महत्वाकांक्षी उद्देश्य था।

लेकिन एक दिन की बारिश के कारण हमारे तीन से चार घंटे व्यर्थ हो गए। पहले दिन के अंत तक मैं यह सोचते हुए टेंशन में आ गयी कि मैं यह समय पर पूरा नहीं कर पा आऊंगी। लेकिन मेरे पास एक पटाखा टीम थी जिसने इस चुनौती को आड़े हाथ लिया और इस पागलपन में मेरा साथ दिया।

Shefali Shah

अगले दिन, हमने तेज गति पर काम किया, लेकिन रचनात्मकता पर समझौता किए बिना। यह पहली शॉर्ट फिल्म की तुलना में एक कठिन शूटिंग थी क्योंकि यह बहुत ही फेला हुआ था, फिल्म में घर अपने आप में एक चरित्र है। इसलिए सबकुछ सही होना चाहिए और उस परिवार को दिखाना था जो इसका मालिक है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह होम मेकर के बारे में बहुत कुछ बताता है।

इसके अलावा, हमारा क्रू बड़ा था और इसलिए सुरक्षा सावधानियों का ध्यान रखना था और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करना था, जो कि बहुत जरूरी है। कुल मिलाकर, हम शूमाकर की तरह भाग रहे थे और बिना कोम्प्रोमाईज़ किये सब कर रहे थे।

फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना शेफाली कहती हैं,"यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो आइसोलेशन में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। यहां उसे एक ऐसा व्यक्ति मिलता है जिससे वह अक्सर दूरी बना कर रखा करती थी। और यहां उसका अपने आप से एक प्रेम संबंध शुरू होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X