इस हसीना ने बेटे के जन्म पर डॉक्टर से जेंडर दोबारा चेक करने की कही बात, बोलीं- "मैं नहीं चाहती थी मगर..."

Shefali Shah

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह इन दिनों काफी ज्यादा एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी है। हाल ही के 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के एपिसोड के दौरान उन्हें देखा गया। बिग बी ने भी हॉट सीट पर उनका बहुत ही अच्छे तरीके से स्वागत किया। इसी शो के दौरान शैफाली ने कुछ अजीबोगरीब खुलासे किए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बेटी चाहिए थी। इसी पर अभिनेत्री ने यह भी बताया कि जब उनका दूसरा बेटा पैदा हुआ तो उन्होंने डॉक्टर से उसका जेंडर दोबारा चेक करने के लिए कहा था।

बेटा पैदा होने और जब शेफाली ने डॉक्टर को दोबारा चेक करने बोला था जेंडर

अमिताभ बच्चन के साथ में नेशनल टीवी पर शेफाली शाह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए काफी रोमांचक किस्से शेयर किया। एक्ट्रेस ने इसी पर कहा कि "जब किसी के घर पर बच्चा पैदा होता है तो बहुत ज्यादा खुशी होती है, मेरे लिए खास करके बेटी होने पर। मेरे दो बेटे हुए, पहली बार तो ठीक था, वह मेरा पहला बच्चा था तो मैं एक्साइड थी। लेकिन जब दूसरी बार बेटा हुआ तो डॉक्टर ने कहा कि कितना खूबसूरत बेटा है। जिस पर मैंने उनको कहा कि दोबारा चेक करो, शायद बेटी होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं है।"

बेटियों को त्यागने वाले परिवारों के लिए एक्ट्रेस ने कही ये बात

शेफाली शाह ने इसी शो के दौरान आगे यह भी कहा कि "बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनको बेटी चाहिए होती है लेकिन दुर्भाग्य से आज के वक्त में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कि बच्चों को मंदिर और कई अन्य जगहों पर छोड़ जाते हैं।मंदिरों के पास,आश्रम में या फिर किसी भी कूड़ेदान में बेटियों को छोड़कर चले जाते हैं। लेकिन सारी बेटियों को पांडे जी ने गोद लिया और आज के वक्त में उनकी 35 बेटियां हो चुकी है।"

हरे राम पांडे का समर्थन करने पहुंची थी एक्ट्रेस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शेफाली शाह सामाजिक कार्यकर्ता हरे राम पांडे को समर्थन करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान पहुंची थी। 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का नवरात्रि स्पेशल एपिसोड हरे राम पांडे पर केंद्रित दिखाया गया था। जिसमें 35 लड़कियों की देखभाल कर रहे व्यक्ति के बारे में बताया गया, जो कि हरे राम पांडे ही है। इन सभी लड़कियों को उनके परिवार ने त्याग दिया।

More from Filmibeat

Read more about: shefali shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X