शेफाली शाह ने फैंस की मांग पर नताशा के पक्ष को दिए शब्द, लिखी 'अनकही' कविता
हाल ही में रिलीज़ हुई 'अजिब दास्तां' में शेफाली शाह के शानदार प्रदर्शन को काफी सरहाया जा रहा है। उन्होंने मानव कौल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है और उनकी कहानी को चारों में से सर्वश्रेष्ठ के रूप में दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है।अभिनेत्री के प्रशंसकों ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि उनका करैक्टर ऐसा क्यों था, इसलिए अभिनेत्री ने नताशा (उनके किरदार) के लिए सुंदर पंक्तियाँ लिखीं है।
आवाज और शब्द देते हुए अभिनेत्री ने साझा किया है कि कैसे समझाऊं तुम्हें, झूठ नहीं बोला था मैंने पर सच कहने में देर कर दी। शेफाली शाह की ये दिल में बसने वाली पूरी कविता आप इंस्टाग्राम पर सुन सकते हैं। शेफाली शाह एक कमाल की अभिनेत्री होने के साथ लाजवाबब आवाज और प्रतिभा की धनी भी हैं।

निस्संदेह, शेफाली शाह ने अपनी आवाज और इस शो से तस्वीर के साथ बेहद सुंदरता से इस अधूरेपन को पूरा कर दिया है। एक खूबसूरत कहानी और दर्शकों से मिल रही सराहना इस बात का सबूत है कि शेफाली शाह ने किस तरह से अपने प्रशंसकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
बहुआयामी अभिनेत्री जल्द डार्लिंग्स में आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ, ह्यूमन, दिल्ली क्राइम 2 और आयुष्मान खुराना के साथ डॉक्टर जी में नज़र आएंगीशेफाली शाह इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान और रकुल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसे नवोदित निर्देशक अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications