शेफाली शाह ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मीजी' का पहला पोस्टर किया रिलीज़!

शेफाली शाह अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी बर्थडे मम्मीजी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। शेफाली शाह ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर और ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है और अब, वह हैप्पी बर्थडे मम्मीजी के साथ एक सुंदर कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं, जो उनके द्वारा लिखित और निर्देशित है।

शेफाली सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर रही हैं। शॉर्ट फिल्म रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और जल्द ही रिलीज़ की जाएगी।

Happy Birthday Mummyji

शेफाली शाह ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"Please shower your blessings on my baby 'Happy Birthday Mummyji' as I take a big leap of faith in a new 'Direction'. Coming to you on 23/7/21 on Large Short Films.

'हैप्पी बर्थडे मम्मीजी' एक ऐसी कहानी है जिसमें समान परिस्थितियों से गुजर रही हज़ारों महिलाओं की कहानी शामिल है। शेफाली द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गई है। 'समडे' के बाद यह शेफाली की दूसरी निर्देशित फिल्म है।

शॉर्ट फ़िल्म के बारे में बात करते हुए शेफाली कहती हैं, "यह हम में से हर किसी की कहानी है, जो अपने रिश्तों, परिवार, घर से पहचाने जाते हैं ... एक विकल्प जिसे हम खुशी से चुनते हैं। लेकिन कभी न कभी, हम सभी ने महसूस किया है कि सभी जिम्मेदारियों को छोड़ देने की सख्त जरूरत है। कोविड के कारण हुए लॉकडाउन ने हमारे चेहरों पर अलग-थलग पड़ने की प्रबल भावना पैदा कर दी, लेकिन क्या होता अगर इस पर एक अलग विचारधारा होती तो।"

शेफाली हाल ही में फिल्म अजीब दास्तान में नजर आई थीं, वहीं, वह जल्द ही आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ डार्लिंग्स में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X