अपनी उम्र की भूमिकाएं करेंगी शेफाली

शेफाली जल्दी ही अपने पति विपुल शाह की फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "मैंने महसूस किया है कि मैंने हमेशा अपनी उम्र से अधिक उम्र की महिलाओं के ही किरदार किए हैं। अब मैंने निर्णय लिया है कि मैं अपनी उम्र के ही किरदार करूंगी।"
उन्होंने कहा, "मैं विपुल के साथ एक फिल्म कर रही हूं। विपुल इसके निर्माता हैं और बर्नाली शुक्ला इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म
'कुछ लव जैसा' में मैं अपनी ही उम्र की महिला की भूमिका कर रही हूं। मुझे लगता है कि क्यों न आवरण को हटा दिया जाए और
मैं वैसी ही दिखूं जैसी हूं।"
इस 40 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अमिताभ बच्चन की पत्नी और फिल्म 'गांधी, माय फादर' में
कस्तूरबा गांधी की भूमिका की है।


Click it and Unblock the Notifications











