Shefali Shah- बाजार में एक्ट्रेस के साथ एक शख्स ने की थी घटिया हरकत, सालों बाद छलका दर्द!

अभिनेत्री शेफाली शाह लाइमलाइट में काफी कम रहती हैं लेकिन जब भी आती हैं एक बड़ा धमाका करती हैं। फिल्मों में उनके अभिनय को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस वक्त उन्होने जो खुलासे किए हुए हैं वो आपको काफी हैरान करने वाले हैं,
क्योंकि शेफाली शाह ने एक चौकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि बाजार में उनके साथ बदतमीजी हुई थी। शेफाली शाह की मानें को एक शख्स ने उनको गलत तरीके से छुआ था और वो काफी परेशान हो गईं थीं। शेफाली शाह ने इस हिला देने वाली बात के बारे में एक पॉडकास्ट पर जाकर बताया है और उनकी ये बात खबरों का हिस्सा बनी हुई है।
उन्होने बताया, 'एक बार में बाजार में थी और मुझे इसको लेकर पूरी तरह से याद है कि एक शख्स मेरे पास से निकला और गलत तरीके से छू लिया। ये इतना वाहियात था कि क्या बताएं, जब भी उस बारे में सोच लेती हूं तो मुझे घिन आने लगती है।''
शेफाली शाह यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे उनका कहना था कि, 'इत तरह की चीजें कभी ना कभी हर इंसान के साथ हुई हैं जीवन में, लेकिन जब मेरे साथ हुआ था तो उस वक्त मैने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की थी। इसका एक कारण ये भी था कि मैं खुद काफी गिल्ट में थी। बल्कि उस वक्त मुझे ये बेहद शर्मनाक लगा था।
ऐसा कुछ जब होता है तो आप भी शर्मिंदा होते हो और खुद को दोषी मानने लगते हो। हालांकि वक्त के साथ आप इसको भूल भी जाते हो।'' शेफाली शाह का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। अभिनेत्री ने जिस तरह का खुलासा किया है वो निश्चित ही काफी चौकाने वाला है लेकिन इसपर किसी और का बयान अभी नहीं आय़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











