Shefali Jariwala की अंतिम विदाई पर नहीं पहुंचे एक्स पति, कहा- 'मेरे लिए बहुत दर्दभरा...'

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Ex Husband On Her Last Rite: टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं और 'बिग बॉस 13' की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। देर रात उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अगले दिन यानी शनिवार, 28 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। इस दुखद मौके पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई जाने-माने चेहरे पहुंचे और शेफाली को नम आंखों से आखिरी विदाई दी। लेकिन इस दौरान एक शख्स की कमी सबको खली - और वो थे शेफाली के पहले पति हरमीत सिंह।

आखिर क्यों नहीं पहुंचे हरमीत सिंह?

हरमीत सिंह, जो 'मीट ब्रदर्स' म्यूजिक जोड़ी का हिस्सा हैं और कई सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं, शेफाली के पहले पति रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो इस समय यूरोप में हैं और इस वजह से शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

हरमीत ने लिखा इमोशनल नोट

हरमीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा- "मैं इस वक्त यूरोप में हूं, और शेफाली के अंतिम दर्शन न कर पाना मेरे लिए बहुत पीड़ादायक है। मैं उनके माता-पिता, बहन और पति पराग त्यागी के लिए दिल से संवेदना व्यक्त करता हूं। वो बहुत जल्दी चली गईं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस भारी दुख को सहने की ताकत दे।"

एक रिश्ता जो अधूरा रह गया

शेफाली और हरमीत ने साल 2004 में शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली की जिंदगी में पराग त्यागी आए, जो टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। शेफाली और पराग ने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया, और फिर 2014 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।

अंतिम विदाई में छलक उठा हर किसी का दुख

शेफाली के अंतिम संस्कार के वक्त उनके पति पराग त्यागी और राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। ओशिवारा श्मशान घाट में ही चार साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार भी हुआ था। हैरानी की बात यह है कि सिद्धार्थ भी बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ नजर आए थे और उनकी मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X