Shefali Jariwala की असली मौत के कारण का हुआ खुलासा, रखा था व्रत, साथ में लिया ये इंजेक्शन और फिर रात को...

Shefali Jariwala Death Mystery: 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया। इस खबर से उनके फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
क्या हुआ उस रात?
सूत्रों के मुताबिक, 27 जून को शेफाली के घर में एक धार्मिक पूजा रखी गई थी। इस वजह से उन्होंने व्रत रखा था। बताया जा रहा है कि उसी दिन दोपहर में उन्होंने एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था, जो वह बीते कई सालों से लेती आ रही थीं। शाम को सब कुछ ठीक था, लेकिन रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
शेफाली का शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गईं। उनके पति पाराग त्यागी और परिवार के दूसरे सदस्य तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में क्या सामने आया?
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि शेफाली लंबे समय से एंटी-एजिंग दवाओं और इंजेक्शन्स का इस्तेमाल कर रही थीं। पूजा के दिन व्रत रखने के बावजूद दवा लेना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया गया है कि इसी वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
फोरेंसिक टीम ने उनके घर से कई तरह की दवाएं, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस की गोलियां जब्त की हैं। इन सभी का लैब में टेस्ट किया जा रहा है ताकि पता चल सके कि किसी दवा ने उनकी तबीयत पर बुरा असर तो नहीं डाला। अब तक पुलिस ने परिवार के सदस्यों, घरेलू स्टाफ और अस्पताल के डॉक्टरों समेत कुल 8 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच में अब तक किसी तरह का झगड़ा या विवाद सामने नहीं आया है। हालांकि, शेफाली की मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जब्त की गई दवाओं की जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस इन्हीं रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है।
कौन थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला को 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया। उन्होंने रियलिटी शो 'नच बलिए' में पति पाराग के साथ हिस्सा लिया और 'बिग बॉस 13' में भी नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications