Shefali Jariwala के मौत की पहले ही गई थी भविष्यवाणी, दोस्त ने 10 महीने पहले ही कह दी थी ये बात

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Death Prediction: 'कांटा लगा' फेम और 'बिग बॉस 13' की पॉपुलर कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली को लोग एक फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाली एक्ट्रेस के रूप में जानते थे। ऐसे में उनकी यूं अचानक मौत से हर कोई हैरान है।

फैंस के मन में उठ रहा है एक ही सवाल

शेफाली की मौत की खबर सुनते ही सभी के मन में एक ही सवाल आया- इतनी यंग और फिट इंसान की अचानक मौत कैसे हो गई? अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिवार और चाहने वाले बेहद परेशान हैं।

क्या पहले ही हो चुकी थी मौत की भविष्यवाणी?

अब इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 महीने पहले शेफाली अपने दोस्त और 'बिग बॉस 13' के को-कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट Abbra Ka Dabra Show में शामिल हुई थीं। इस शो में उन्होंने अपनी मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी।

15 साल की उम्र से थी न्यूरोलॉजिकल बीमारी

शेफाली ने बताया था कि जब वह 15 साल की थीं, तभी उन्हें पहला दौरा पड़ा था। इसके बाद करीब 15 साल तक उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि स्ट्रेस उनकी हालत को और बिगाड़ देते थे।

पारस ने कुंडली देखकर कही थी चौंकाने वाली बात

इस बातचीत के दौरान पारस छाबड़ा ने उनकी कुंडली की चर्चा करते हुए कहा था कि शेफाली की कुंडली में आठवें घर में चंद्रमा, केतु और बुध तीनों मौजूद हैं। पारस के मुताबिक, चंद्रमा और केतु का मिलन ज्योतिष में बेहद नकारात्मक माना जाता है, क्योंकि चंद्रमा मन का प्रतिनिधित्व करता है और केतु के पास सिर नहीं होता, सिर्फ शरीर होता है।

पॉडकास्ट में पारस ने कहा था- "जब चंद्र और केतु एक साथ होते हैं तो मानसिक और सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। अगर बुध भी साथ हो, तो ये न्यूरोलॉजिकल बीमारी और अचानक मृत्यु का संकेत दे सकता है।" उन्होंने यह भी बताया था कि कुंडली के आठवें घर को अचानक नुकसान, मृत्यु, रहस्यमयी चीजें और फेम से भी जोड़ा जाता है।

27 जून को हुआ निधन

शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून की रात को हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें घर पर ही कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनके पति पारस त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब जब पुराना पॉडकास्ट सामने आया है, तो लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या शेफाली की मौत की आहट पहले ही मिल चुकी थी?

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X