जब शीतल को लगी ठंड
किंगफिशर कैलेंडर गर्ल और सुपर मॉडल शीतल मेनन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'भ्रम-द इल्युसन' को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं. लेकिन इस फ़िल्म की शूटिंग करना शीतल के लिए काफी यादगार साबित हुआ है.
भ्रम की अधिकांश शूटिंग मनाली में की गई है. जहाँ इतनी ज़्यादा ठंड थी कि शीतल को उनकी नानी याद आ गई. और उस पर उन्हें हर वक्त डीप नेक टॉप पहन कर शूटिंग करनी पड़ी.
हदतो तब हो गई जब उस कड़कती ठंड में उन्हें पानी में छलांग लगनी थी. शीतल बताती है की उस वक्ततो मानो ऐसा लगा की मेरे प्राण ही निकल गए. मेरी सारी इन्द्रियों ने काम करना बंद कर दिया था. जैसे ही वो शॉट ओके हुआ, हम सभी कम्बल के अन्दर आ गए और गर्म पानी में अपने पैर डाल दिए. ये मेरे जीवन की सबसे यादगार शूटिंग रही.
उल्लेखनीय है की शीतल को आप किंगफिशर के कैलेंडर में बहुत ही जल्द देख सकेंगे.


Click it and Unblock the Notifications