शीर क़ोरमा ट्रेलर - स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की मज़बूत समलैंगिक प्रेम कहानी
बॉलीवुड में इस समय एक्सपेरिमेंट करने के लिहाज़ से बेहतरीन समय है क्योंकि लोग कंटेंट देख भी रहे हैं और अच्छा कंटेंट परोस भी रहे हैं। अब स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता शीर क़ोरमा के साथ लेकर आई हैं एक समलैंगिक प्रेम कहानी। फिल्म का ट्रेलर बाहर आ चुका है।
हालांकि फिलहाल तो ट्रेलर देखकर ऐसा ही लग रहा है कि फिल्म केवल फेस्टिवल सर्किट में धूम मचाने वाली है। फिल्म में शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में हैं।

वहीं जितिन गुलाटी और प्रिया मलिक सहयोगी भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म के कुछ संवाद बेहद मज़बूत है तो कुछ आपकी समझ इस मुद्दे पर और बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
फिल्म को डायरेक्ट किया है फराज़ आरिफ़ अंसारी ने। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर -
Here it is! Our trailer for Sheer Qorma! 🙂 Goes live at 12 noon (IST) 🙂 Trailer Link: https://t.co/BlLwGHTnkW.... give it all your love
— Divya Dutta (@divyadutta25) February 25, 2020


Click it and Unblock the Notifications











