पब्लिक डिमांड पर अंग प्रदर्शन करती हैं अभिनेत्रियां: तनुश्री दत्ता

तनुश्री का मानना है कि अभिनेत्रियां पटकथा यानी फिल्म की स्क्रिप्ट की वजह से नहीं बल्कि पब्लिक की डिमांड पर कम कपड़े पहनती हैं और हॉट सीन देती हैं। तनुश्री का कहना है कि आज के दर्शकों की यही मांग है, और ज्यादातर अभिनेत्रियां हिट होने के लिए ऐसा करती हैं। तनुश्री ने कहा, "वास्तव में जब लोग आपके पास किसी खास तरह की भूमिका का प्रस्ताव, लेकर आते हैं तो वह निश्चित तौर पर ऐसा दर्शकों की मांग के कारण ही होता है।"
वर्ष 2004 में 'फेमिना मिस इंडिया यूनीवर्स' चुनी जा चुकीं तनुश्री ने वर्ष 2005 में बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'आशिक बनाया आपने' से की थी। इस दौरान हालांकि वह दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाईं। 'ढोल' तथा 'भागम भाग' के अलावा कोई फिल्म बॉक्स आफिस पर नहीं चल पाई।
तनुश्री ने कहा, "मेरी पहली फिल्म 'आशिक बनाया आपने' थी जो बॉक्स आफिस पर काफी सफल रही और उसके बाद 'चॉकलेट : डीप द डार्क सीक्रेट' ने भी अच्छा व्यवसाय किया लेकिन हां, वह पहली फिल्म की तरह लोगों पर प्रभाव नहीं डाल पाई। मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और ऐसी फिल्में करना चाहती हूं कि लोग उसे देखें। लेकिन कभी कभी बहुत सारी चीजें आपके हाथ में नहीं होती हैं। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। कुछ फिल्में अच्छी बनती हैं कुछ अच्छी नहीं हो पाती हैं।"
खैर ये तो रही तनुश्री की बात, अब आप बताएं आप क्या सोचते हैं- क्या वाकई में अभिनेत्रियां दर्शकों की डिमांड पर हॉट सीन देती हैं, या इसके अन्य कारण भी हैं? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











