बोल बच्चन के रीमेक में शाजान पद्मसी
इन दिनों अभिनेत्री शाजान पदमसी काफी व्यस्त हैं। पद्मसी हिट हिदी फिल्म 'बोल बच्चन' की तेलुगू रिमेक में दिखेंगी। वहीं 'बार्बी डॉल्स' के नए संग्रह के लिए एक संगीत वीडियो में भी नजर आएंगी। बार्बी डॉल्स के एक नए संग्रह 'मॉनस्टर हाई' की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को पद्मसी ने कहा, "मैं 'बोल बच्चन' के तेलुगू रिमेक में काम कर रही हूं। मैं बेंगलुरू में शूटिंग कर रही हूं।"
पद्मसी ने 'डिस्को वैली' के लिए शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म रेव पार्टी पर आधारित हैं। रजत बरमेचा उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। शाजान पद्मासी इससे पहले रॉकेट सिंह, दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल 2 में नज़र आ चुकी हैं।
हालांकि पद्मसी ने बार्बी डॉल्स के नए संग्रह के लिए एक संगीत वीडियो भी शूट कर चुकी हैं और खुद के इस चयन पर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस समय बहुत ज्यादा खुश हूं कि मुझे भारतीय संस्करण के लिए चुना गया है।"


Click it and Unblock the Notifications












