हाउसफुल 2 में शेजान

अब खबर आ रही है कि शेजान पद्यसी ने यह फिल्म साइन किया है। इस बारे में साजिद का कहना है कि शेजान की उन्होंने दोनों ही फिल्में देखी है। रॉकेट सिंह व दिल तो बच्चा है जी में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म में उन्हें काम करने का प्रस्ताव दिया और उन्होंने इसे स्वीकार भी लिया।
इस बारे में शेजान कहती हैं कि उन्हें इस बात से बेहद खुशी है कि वह फिर से हास्य फिल्म का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि यह सच है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन रही हैं।लेकिन फिलहाल उन्हें इस फिल्म के बारे में खास जानकारी देने से मना किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











