दूसरी बांग्ला फिल्म में शयान मुंशी
मॉडल से अभिनेता बने शयान मुंशी ने 'बोंग कनेक्शन' के बाद दूसरी बांग्ला फिल्म 'एकटा तारार खोजे' में काम करना मंजूर कर लिया है।
फिल्म के निर्देशक अविक मुखोपाध्याय ने कहा, "यह फिल्म अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोलकाता आए शयान के चारों ओर घूमती है। यह फिल्म किसी विशेष श्रेणी से संबंधित नहीं है। इसमें रोमांच भी है और रोमांस भी। मैंने फिल्म में समसामयिक कोलकाता दिखाने की कोशिश की है।"
प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म 'अनुरानन' का निर्देशन कर चुके अनिरुद्ध रॉय चौधरी फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में अर्पित चटर्जी और धृतिमान चटर्जी भी नजर आएंगे।
शयान को अंतिम बार अलोचनात्मक दृष्टि से सराही गई फिल्म 'मॉर्निग वॉक' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











