कविता की तरह है 'टिंग्या': बेनेगल

फिल्म के युवा निर्देशक मंगेश हदवाले ने बताया, "मुझे बहुत अच्छा लगा जब श्याम बेनेगल जैसे वरिष्ठ फिल्मकार ने मुझसे कहा कि 'टिंग्या' किसी कविता जैसी है।"
टिंग्या को पहली बार 38वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) में प्रदर्शित किया गया था। यह एक बच्चे और बैल के प्रति उसके प्रेम की कथा है जो महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या पर की जा रही राजनीति के परिप्रेक्ष्य में बुनी गई है।
फिल्म को कई पुरस्कार मिल चुके हैं और इसे 81 वें ऑस्कर फिल्म समारोह में स्वतंत्र प्रविष्टि के रूप में भी भेजा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
aamir khan आमिर खान तारे जमीन पर फिल्म टिंग्या बालीवुड मंगेश हदवाले श्याम बेनेगल bollywood film tingya mangesh hadawale shyam benegal taare zameen par


Click it and Unblock the Notifications